फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निर्माण रुकवाया, कांग्रेस नेता समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र के पुराना कानपुर में 10 दिन पहले घर की दीवार बनवा रहे युवक ने इलाके के कुछ लोगों पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने महिला कांग्रेस नेता समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। धोबियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद युनुस ने शुक्रवार रात दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि 19 अगस्त को वह निर्माण करा रहे थे। क्षेत्र के रहने वाले आमीन, उसकी पत्नी अजमेरी, बेटा अजूबा, रोशनी बानो, शमा बानो व खुद को कांग्रेस नेता बताने वाली मदीना बेगम ने काम रुकवाते हुए गालीगलौज कर मारपीट की। झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप भी लगाया। पीड़ित के अनुसार अजूबा हुसैन पर कन्नौज के गुरुसहायगंज में गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ उस पर कोहना थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें