फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक साल से अटका पानी की टंकी का निर्माण, परेशान है 5000 की आबादी

Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। रसूलपुर-गोगूमऊ के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाए जाने के लिए बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण करीब एक साल से ठप है। इससे लोगों को पीने के पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। वहीं पाइप लाइन बिछाने को लेकर खोदी गईं सड़कें दुरुस्त न होने से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत गोगूमऊ में दो साल पहले पानी की टंकी का निर्माण मजरा कुटी में शुरू करवाया गया था।
ठेकेदार ने टंकी स्थल पर बाउंड्रीवॉल, बोरिंग, टंकी के पिलर, सोलर लाइट के पिलर का निर्माण भी करवा दिया। साथ ही ग्राम पंचायत व उसके मजरों में पाइप लाइन भी बिछवा दी गई है। मगर टंकी का निर्माण एक साल से बंद है।
निर्माण पूर्ण न होने से ग्राम पंचायत की 5000 की आबादी को पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से बरसात के समय में लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से भी फरियाद की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें