फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद शौचालय का निर्माण रुका

विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य बंद - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। विकास खंड क्षेत्र में सरकार जहां गांव-गांव सामुदायिक शौचालयों को जल्द से जल्द बनवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रही है वहीं क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग ग्राम में सामुदायिक शौचालय निर्माण स्थानीय राजनीति के कारण ठप पड़ा है। ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के आदेश पर काम बंद कर दिया है इससे आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत में सभी प्रकार के विकास कार्य प्रभावित होने की भी आशंका है।
विज्ञापन

पलिया बुजुर्ग के ग्राम पंचायत सदस्य धनीराम, राजबहादुर, दम्मीलाल, श्याम सुंदर आदि ने एसडीएम बिल्हौर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान अपनी मनमानी पर बिना ग्राम पंचायत के सुलह से स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपये का सामुदायिक शौचालय विवादित स्थान पर बनाकर गड़बड़झाले की फिराक में हैं। यदि यह शौचालय मुख्य मार्ग पर बने तो उसका लाभ ग्रामीणों को होगा। वहीं मामले में ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि सरकार की योजना है, राजस्व विभाग के स्थानीय लेखपाल ने जहां उन्हें जगह उपलब्ध कराई वहां पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कार्यादेश पर काम आरंभ कराया, पर गांव के ही कुछ लोगों ने अपनी पद-प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर काम रुकवा दिया है, क्योंकि सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण होने पर ही ग्राम पंचायत के बजट की दूसरी किस्त आनी है इसलिए जब तक उक्त निर्माण पूरा नहीं होता तब तक पंचायत के सभी कार्य रुके रहेंगे। उन्होंने बीडीओ, डीपीआरओ को राजस्व विभाग द्वारा जारी भूमि आवंटन प्रमाणपत्र और निर्माणाधीन शौचालय की फोटो प्रेषित कर दी है, लेखपाल ने शौचालय की भूमि लिखापढ़ी में आवंटित की है इसलिए जब भी शौचालय बनेगा वहीं बनेगा चाहे कोई कितनी राजनीति कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें