फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऊंची कोठी वाले पुल का निर्माण शुरू, बाढ़ में नहीं टूटेगा गांवों का संपर्क

Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र की चपरघटा ग्राम पंचायत के गांव आढ़न पथार स्थित रपटा पर ऊंची कोठी वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल बनने से बाढ़ के दौरान संपर्क मार्ग बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। करीब ढाई हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामफूल, लल्लू, कन्हई, पत्तू समेत अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। संपर्क मार्ग पर बनी रपटादार पुलिया डूब जाने से गांवों का संपर्क टूट जाता था। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से आवागमन करना पड़ता था। लंबे समय से ऊंचे पुल की मांग की जा रही थी। अब पुल निर्माण शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आढ़न पथार के रपटा पर 87 लाख रुपये की लागत से दो कोठी वाले पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल की ऊंचाई करीब पांच मीटर और लंबाई 11 मीटर होगी। इसके अलावा पुल के दोनों ओर 25-25 मीटर लंबे एप्रोच रोड का भी निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है। पुल बनने के बाद बाढ़ के समय भी ग्रामीणों का आवागमन सुचारु बना रहेगा।
विज्ञापन

.............................
बोले ग्रामीण
हर वर्ष बाढ़ आने पर गांव चारों तरफ से पानी से घिर जाता है। पुलिया डूबने से लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाता था। इस समस्या से लोग पूरी बरसात जूझते थे। अब पुल बनने से बाढ़ के दौरान भी आवागमन बाधित नहीं होगा। -राजू, आढ़न
..................
बाढ़ के समय आवागमन ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाती थीं। किसी के बीमार होने पर नाव के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता था, जो काफी जोखिम भरा होता था। पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और कई समस्याओं से राहत मिलेगी।- रामसजीवन, पथार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें