कानपुर में प्रस्तावित 106 किलोमीटर की रिंग रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरु हो सकता है। शनिवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सर्किट हाउस सभागार में रुके हुए निर्माण कार्यों को पूरा करने के कार्यो की समीक्षा की।
साथ आउटर रिंग रोड का काम तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग मुख्यालय के लैंडएक्यूजेशन कमेटी की तरफ निर्धारित 93 किमी लंबी आउटर रिंग रोड का एलाइमेन्ट एक सप्ताह पहले स्वीकृत हो चुका है।
जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। बैठक में मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि शहर की जाम की समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड पर शहर से बाहर सभी चार हाइवे पर बस स्टेशन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बस अड्डे के लिए भूमि चयन का निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिया।