फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1 महीने से छुट्टी की गुहार लगा रहा था सिपाही, मंजूर नहीं हुई तो उठाया ये जानलेवा कदम

Tue, 23 Oct 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही पिछले एक महीने से 20 दिन की छुट्टी की मांग कर रहा था। छट्टी मंजूर नहीं हुई तो सिपाही ने जानलेवा कदम उठा लिया। सिपाही की इस हरकत से समूचे विभाग के हाथ-पांव फूल गए। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन

डेमो पिक
यह घटना बांदा जिले के मर्दन नाका पुलिस चौकी की है। यहां तैनात सिपाही अपने घर जाने के लिए करीब एक माह से 20 दिन की छुट्टी लेने के प्रयास में लगा हुआ था। जब छुट्टी मंजूर नहीं हुई तो सिपाही ने मच्छर मार दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सिपाही की हालत ठीक हो गयी। 
विज्ञापन

डेमो पिक
इस घटना के बाद सिपाही की छुट्टी मंजूर हो गयी। सिपाही को एक साथी कांस्टेबल रवि के साथ घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में ट्रेनिग के बाद सिपाही की 7 महीने पहले ही नाका पुलिस चौकी में पोस्टिंग हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें