कानपुर के बाबूपुरवा में सिपाही के बेटों ने साथियों संग मिलकर युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। बाबूपुरवा निवासी फैक्ट्री कर्मी चंदन ने बताया कि सोमवार देर रात झकरकटी बस अड्डे पर श्यामनगर निवासी सिपाही के दोनों बेटे आशु यादव और दिलीप बेवजह एक रिक्शा चालक को पीट रहे थे।
बीच-बचाव करने पर दोनों गालीगलौज करने लगे। इस पर लोगों के एकत्र होने पर दोनों धमकी देेकर चले गए। बाबूपुरवा चौराहे पर पहुंचते ही दोनों ने साथियों संग मिलकर पीट दिया। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही के दोनों बेटों समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।