फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिपाही ने पीएचडी की छात्रा से किया दुष्कर्म

Tue, 04 Jun 2024 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज, वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पीएचडी की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ने छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करके गर्भपात भी कराया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीएचडी की छात्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से इटावा में तैनात सिपाही शुभम चौधरी से मुलाकात हुई थी। 17 अक्तूबर 2022 को सिपाही ने अपने जन्मदिन पर अपने कमरे पर बुलाया था। वहां पर पहले से ही एक युवक मौजूद था।
विज्ञापन

सिपाही ने पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर पिला दी थी। बेहोश होने के बाद सिपाही ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। होश आने पर सिपाही ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सिपाही ने कई बार दुष्कर्म किया।
इसी बीच छात्रा के गर्भवती होने पर उसने सिपाही से शादी करने के लिए कहा, जिसपर सिपाही ने साल 2023 में छात्रा का गर्भपात करा दिया। छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो सिपाही ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर उसे पीटा।
22 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे स्टेशन पर छात्रा के साथ आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी 29 मई को रात करीब साढ़े दस बजे छात्रा के घर पहुंचे गाली-गलौज करते मारपीट की।
विज्ञापन

कोट
एसएसपी संजय कुमार वर्मा बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिपाही 2019 बैच का है उसे सस्पेंड कर दिया गया है। मेडिकल जांच व बयानों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें