फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हुक्के के लिए रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले दरोगा, सिपाही निलंबित, जांच में पाए गए दोषी

Mon, 12 Oct 2026 03:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

स्वरूप नगर क्षेत्र के रेस्टोरेंट में हंगामे के मामले में एसीपी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। दोनों पुलिसकर्मी प्रथम दृष्टया दोषी मिले।
विज्ञापन
दरोगा रजनीश भाठी व हमराही आदित्य यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर के टर्न ऑन रेस्टोरेंट में शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुक्का न मिलने पर हंगामा और कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही को डीसीपी ने निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बेकनगंज थाने में तैनात दरोगा रजनीश भाठी और एसीपी घाटमपुर के हमराही सिपाही आदित्य यादव पर कार्रवाई की। मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योतिश्री को सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे दरोगा और सिपाही दोस्तों के साथ आदित्य का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने हुक्का मांगा। मना करने पर कर्मचारियों से कहासुनी हुई, जो धक्कामुक्की, गालीगलौज और मारपीट में बदल गई। एक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उन्हें सड़क पर घसीटकर पीटा गया, जिससे उनके कपड़े फट गए। रेस्तरां में मौजूद युवतियों पर कमेंटबाजी का भी आरोप है। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Trending Videos

डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों ने पहले गोविंद नगर में शराब पी थी, फिर रेस्तरां पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों की लोकेशन और आमद-रवानगी से जुड़े जनरल डायरी (जीडी) रिकॉर्ड की जांच की गई है। रेस्तरां देर रात तक कैसे खुला था, इसकी भी जांच हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में रात 3:40 बजे दो युवतियां दिखाई दी हैं। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह की टीम ने आसपास के कैमरों की फुटेज जुटाई।

 

सिर पर पट्टी बांधकर पहुंचा सिपाही
डीसीपी कार्यालय में तलब होने पर सिपाही सिर पर पट्टी बांधकर पहुंचा। मीडिया के सवालों पर वह और दरोगा वहां से चले गए। आरोप है कि सिपाही ने अपने बचाव की तैयारी पहले से कर रखी थी।

 
विज्ञापन

रेस्तरां पर लटका मिला ताला
वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची तो रेस्तरां बंद मिला। संचालक और कर्मचारी नहीं पहुंचे। पुलिस ने करीब दो घंटे तक भवन में रहने वालों से पूछताछ की। मारपीट के शिकार लोग दबाव और दहशत के कारण खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें