फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सिपाही पर युवक को पीटने का लगा आरोप, विवाद सुलझाने पहुंची थी डायल 112, थानाध्यक्ष ने कही ये बात

Tue, 24 Sep 2024 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खखरेरु थाना क्षेत्र में डायल 112 के सिपाही पर युवक को पीटने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि डायल 112 विवाद सुलझाले की सूचना पर पहुंची थी। इसमें तैनात सिपाही ने एक युवक को जमकर पीटा डाला।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में खखरेरु थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा मजरा लौंहगपुर में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। पहले पड़ोसी ने विवाद की सूचना डायल 112 को दी। सूचना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार डायल 112 में तैनात सिपाही ने दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया, जिसमें युवक का सर फट गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीणों ने आगे बताया डायल 112 में तैनात सिपाहियों के द्वारा युवक को घायल अवस्था में उसकी विधवा मां के साथ ले जाया गया। मामले में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ने बताया कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। नशे की हालत में गिरकर चोटिल हुआ है। पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट नहीं की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें