फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने जताया महंगाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पेट्रोलियम तेल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को हाईवे पर बैलगाड़ी से प्रदर्शन कर विरोध जताया। बारा जोड़ से कांग्रेस कार्यकर्ता तीन बैलगाड़ी पर सवार होकर माती पहुंचे। विरोध मार्च में दोपहिया वाहन और पैदल भी लोग शामिल हुए। यहां महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हाईवे के माती ओवर ब्रिज चौराहे पर बैलगाड़ियां रोक लीं।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों को कहना है कि पेट्रोलियम तेल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है। इसका असर आमजन पर पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इससे दिक्कत हो रही है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश कटियार के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। बारा जोड़ पर पहले कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता तीन बैलगाड़ी पर सवार होकर कानपुर-झांसी हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए माती पहुंचे। माती पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लो के नारे लगाए। इसके साथ ही किसान कानून वापस लेने को लेकर भी जमकर नारेबाजी की गई। हाईवे के माती ओवर ब्रिज चौराहे पर तैनात कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने पुलिस बल की मदद से कांग्रेसियों को कलक्ट्रेट की तरफ बढ़ने से रोक दिया। यहां तहसीलदार सदर संजय कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम तेल व रसोई गैस के दामों में मूल्य वृद्धि रोकने की ओर ध्यान नहीं दिया। अब आमजनता महंगाई से कराह रही है। यहां अंबरीश सिंह गौर, शमीम कुरैशी, सत्येंद्र शुक्ला, रोहित कटियार, सरोवर सिंह, अनिल कटियार, हरीशंकर चतुर्वेदी, श्रीकांत बाजपेई, सुरेंद्र, शगीर अहमद, शिवम पांडेय, महावीर यादव, लईक कुरैशी, मनोज वर्मा, बसंत लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें