फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर लाठीचार्ज से उखड़े कांग्रेसी, CBI जांच की मांग कर BJP पर लगाए आरोप 

Thu, 05 Apr 2018 11:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दलितों पर लाठीचार्ज के विरोध में उखड़े जिले के कांग्रेसी
-बोले दलितों की सुरक्षा को लेकर उदासीन है भाजपा सरकार
-राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
-ज्ञापन में सरकार को बर्खास्त करने की मांग 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलितों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरदोई जिले के कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेेट परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को सौंपा। कहा कि दलितों की सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार उदासीन है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि दो अप्रैल को भाजपा सरकार ने दलितों पर लाठीचार्ज कराया। केंद्र और राज्य में जबसे भाजपा सरकार आई है, तबसे दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गईं हैं। सरकार दलितों की सुरक्षा, अधिकारों और विकास के प्रति उदासीन है। दलितों के अधिकारों का हनन करने वाली भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाना देश हित में अनिवार्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, डॉ. इफ्तेदार खान, अजहर यार खान, सुरेश चंद्र पांडेय, विक्रम पांडेय, जिला महासचिव भुटटो मियां, साधु सिंह सोमवंशी, डॉ. श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, हरिओम त्रिपाठी, महिला नगर अध्यक्ष सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। 

सीबीआई जांच की मांग 
हरदोई कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध के नेतृत्व में भी बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर भारत बंद के दौरान हुई हिंसात्मक घटनाओं व पुलिस लाठीचार्ज की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मौके  पर प्रेम प्रकाश वर्मा, प्रदेश सचिव विक्रम पांडे, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र वर्मा, अजीत विशाल, अमलेंद्र त्रिपाठी, शशि बाला वर्मा, उर्मिला वर्मा, राजाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें