फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस आज से मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर कांग्रेस एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर दो से आठ अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी। इस दौरान इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि अभियान में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ जिला और वार्ड स्तर पर बैठकें की जाएंगी। कार्यकर्ता लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकें कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी। वोट बचाओ-देश बचाओ संदेश के साथ मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें