कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने युवाओं की नई फौज तैयार की है। पिछले तीन माह में पार्टी की यूथ विंग ने साढ़े तीन लाख युवाओं को जोड़ने का दावा किया है। सबसे ज्यादा युवा कानपुर, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में जोड़े गए हैं। अब इन नए सदस्यों को चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है।
दिसंबर से लेकर फरवरी तक यूथ कांग्रेस ने मध्य जोन में सदस्यता अभियान चलाया था। इसके जरिए कानपुर से करीब 12 हजार, लखनऊ से 10 हजार, रायबरेली-अमेठी से 15 हजार युवाओं को जोड़ा गया है। सीतापुर, उन्नाव, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, ललितपुर आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में युवाओं को सदस्यता दिलाई गई है।