फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की इस महिला नेता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा...महिलाओं के आरक्षण पर बोली ये बड़ी बात

Tue, 12 Mar 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर दौरे पर आईं महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अनुपमा रावत ने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा का दावा करने वाली भाजपा लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विरोध कर रही है। इस देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही महिलाओं को यह अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ही महिला हितों की रक्षक है। लोकसभा चुनाव से पहले महिला संगठन की सक्रियता परखने आईं रावत ने तिलक हॉल में कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही सबसे पहले पंचायतों में महिलाओं को उनका अधिकार दिया। वर्तमान भाजपा सरकार के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है।

इस मौके पर हंटर सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने संगठन की सदस्याओं के साथ पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड्डा, राष्ट्रीय संयोजक विद्या नेगी, शहर अध्यक्ष शबनम आदिल, प्रतिभा अटल पाल, दीपिका कपूर, सरिता सेंगर आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें