फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमय ढंग से मौत, मच गया हंगामा

Thu, 21 Feb 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर पार्वती बांगला रोड, कोहना स्थित कांग्रेसी नेता देवी प्रसाद तिवारी के आवास पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड शिव गोपाल (50) गुरुवार को गश खाकर गिर गया। आनन-फानन में नेता के परिजन गार्ड को लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गार्ड के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि शिव गोपाल को हैलट लाने में देरी की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्वालटोली निवासी शिव गोपाल फजलगंज स्थित पृथ्वी सिक्योरिटी में गार्ड था। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे सनी, निखिल और बेटियां पूनम व मिनी हैं।
विज्ञापन

गेट खोलते वक्त अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिरा

वह कई साल से कांग्रेसी नेता के घर पर तैनात था। गुरुवार सुबह भी वह ड्यूटी करने पहुंचा था। दोपहर एक बजे गेट खोलते वक्त अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। साथी कर्मचारियों के सूचना देने पर नेता के परिजन अपनी गाड़ी से उसे लेकर हैलट पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही गार्ड ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हैलट में हंगामा कर रहे गार्ड के परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें