कानपुर पार्वती बांगला रोड, कोहना स्थित कांग्रेसी नेता देवी प्रसाद तिवारी के आवास पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड शिव गोपाल (50) गुरुवार को गश खाकर गिर गया। आनन-फानन में नेता के परिजन गार्ड को लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गार्ड के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि शिव गोपाल को हैलट लाने में देरी की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्वालटोली निवासी शिव गोपाल फजलगंज स्थित पृथ्वी सिक्योरिटी में गार्ड था। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे सनी, निखिल और बेटियां पूनम व मिनी हैं।