फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांग्रेस ने महारैली में शामिल होने का दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को तिलक हाल से परेड चौराहे तक वोट बचाओ–देश बचाओ पदयात्रा निकाली गई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने परेड, चौक और मेस्टन रोड के दुकानदारों और आमजनों से संपर्क कर उन्हें एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली का निमंत्रण दिया। पदयात्रा में राष्ट्रीय सचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी जगदीश जांगिड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे,राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच और पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ ने बताया कि महारैली चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं, वोट चोरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें