कानपुर। अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिवक्ता नरेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसीएम सप्तम ने ज्ञापन लेकर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा कि शारदानगर स्थित नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर माउंट कार्मल स्कूल तक स्कूल व घरों के सामने अवैध कूड़ा संग्रहण केंद्र बन गया है। क्षेत्रवासियों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। यहां झुंड में पशु खड़े रहते हैं। धरना देने वालों में नरेश चंद्र त्रिपाठी, विमल पाल, अरविंद पिपरसेमिया, श्रेयांश मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, ईश्वर गुप्ता, नीलिमा मिश्रा आदि रहीं। (संवाद)