फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की तीन संपत्तियों पर चला बैंक का चाबुक, मचा हड़कंप

Fri, 10 May 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अकबरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल
विज्ञापन
एक करोड़ 44 लाख रुपये बकायेदारी होने पर इलाहाबाद बैंक ने अकबरपुर लोक सभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजाराम पाल की तीन संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। बैंक ने दो मार्च 2019 को ऋण की रकम ब्याज समेत अदा करने का नोटिस जारी किया था। रकम अदा करने के लिए 60 दिन की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी रकम चुकता नहीं की गई।

विज्ञापन

राजाराम पाल ने कुछ वर्ष पहले हेमंत विहार बर्रा-2 स्थित इलाहाबाद बैंक से करीब एक करोड़ रुपये का व्यावसायिक ऋण लिया था। इससे उन्होंने मेसर्स कबीर कोल्ड स्टोरेज का संचालन शुरू किया था। कुछ समय बाद किस्तें तय समय पर नहीं दीं। लगातार किस्तें न जमा होने पर उनका ऋण खाता एनपीए हो गया। इस पर बैंक ने वसूली की कार्रवाई करते हुए पहले नोटिस जारी किया और अब संपत्तियों पर कब्जा कर लिया।

मेसर्स कबीर कोल्ड स्टोरेज पर रामकली, आशीष पाल, सुधीर कटियार और पंकज कटियार का आधिपत्य है। राजाराम पाल इनके जमानतगीर हैं। कांजीगंज हंसौली गांव स्थित .990 हेक्टेयर भूमि (अराजी संख्या 462), बारासिरोही स्थित 306 वर्गगज का प्लाट (अराजी संख्या 1257) और ऐशबाग लखनऊ स्थित फ्लैट पर भी बैंक ने कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें