फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस : ब्लॉक प्रभारी तय, जल्द तय होंगे मंडल व न्याय पंचायत अध्यक्ष

Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
जिला कार्यालय में ब्लॉक प्रभारियों के साथ मौजूद जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर। - फोटो : स्रोत पार्टी
विज्ञापन
कानपुर देहात। कांग्रेस की जिला स्तरीय कमेटी गठन के बाद अब मंडल और न्याय पंचायत कमेटी गठन की कवायद हो रही है। अकबरपुर जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक प्रभारी तय कर दायित्व सौंपे।
विज्ञापन


जिला कार्यालय में दोपहर में ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी गठन की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर ने कहा कि पांच जुलाई तक न्याय पंचायत अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष बनाए जाने हैं। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। जिला पदाधिकारियों में से प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी बनाए गए हैं। इनकी निगरानी में मंडल और न्याय पंचायत संगठन का गठन होगा।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक अकबरपुर में प्रभारी वाजिद कुरैशी, जगदीश यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, सोनू गौतम, राम सिंह राजपूत, आजम खान, राज बहादुर कुरील बनाए गए हैं। ब्लॉक राजपुर में प्रभारी की जिम्मेदारी उपेंद्र शुक्ला, अशोक सिंह, सुनील शुक्ला को दी गई। मलासा ब्लॉक में प्रभारी की जिम्मेदारी शहंशाह पठान, नदीम, डॉ. गोविंद को सौंपी गई। संदलपुर ब्लॉक में प्रभारी खुशी प्रसाद कुशवाहा, अरविंद पाल, प्रदीप शर्मा, मैथा ब्लॉक में प्रभारी गोविंद सिंह यादव, मुकेश शुक्ला, केजी पांडेय, अनिल मिश्रा, महेंद्र बाजपेई और ब्लॉक अमरौधा में प्रभारी मोहम्मद लईक, अजमत फिरोज आलम को बनाया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक सरवनखेड़ा में प्रभारी वसंत लाल, रमाकांत शुक्ला, विकास सिंह, कहकाशां जाफरी, यदुनाथ सिंह और ब्लॉक रसूलाबाद में प्रभारी मनोरमा संखवार, सलोने पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक डेरापुर में कृष्णकांत द्विवेदी, मुकेश शुक्ला, तारिक निजामी, ब्लॉक झींझक में प्रभारी आनंद बाबू द्विवेदी, विमल शुक्ला व आलोक पांडेय संगठन सृजन में सहयोग करेंगे। यहां भाजपा छोड़कर आए राकेश सिंह राजावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। यहां पिंटू दिवाकर, भोला त्रिवेदी, गुलफाम खान, ओमनाथ सिंह भदौरिया व सभी ब्लॉक प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें