फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पैंतरा, बनाई ये नई रणनीति

Fri, 08 Jun 2018 08:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने के लिए नई रणनीति बनाना शुरू कर दी है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए यूपी के हरदोई जिले में सम्मेलन प्रभारी प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने राजीव भवन में बैठक की। 10 जून से 28 जून तक कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन करके मोदी सरकार को घेरने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


ब्लाक सम्मेलन प्रभारी ने बताया कि इन सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस भाजपा सरकार के झूठे वादे और जनता को बरगलाने वाली योजनाओं को  सामने लाएगी। भाजपा सरकार की चार साल की विफलता की पोल खोली जाएगी। कांग्रेस के जनहित के कार्यों को भी बताया जाएगा।


जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध ने कहा कि मोदी सरकार जुमलों की राजनीति कर रही है। केवल दिवा स्वप्न दिखाए जा रहे हैं। विकास का झूठा आइना दिखाया जा रहा है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। किसान और जनता महंगाई की मार से बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें