फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराव को जाते हिरासत में लिए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 15 कार्यकर्ता

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार व कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। किसान बिल वापस लेने व किसानों की समस्याओं की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने भोगनीपुर विधायक का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 15 कार्यकर्ताओं को बारा टोल प्लाजा पर हिरासत में ले लिया। अकबरपुर कोतवाली में करीब तीन घंटे रखने के बाद शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भोगनीपुर विधायक का घेराव करने जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो कृषि कानून बनाया गया। वह हितकर नहीं है। कांग्रेस किसानों का समर्थन करते हुए उनकी आवाज को बुलंद कर रही है। घेराव की सूचना पर सदर एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह व कोतवाल तुलसीराम पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत शमीम कुरैशी, हरिशंकर, सुरेश कमल, बसंत लाल, वाजिद कुरैशी, मनोज वर्मा, राजकुमार, गुलफाम खां, शहंशाह, अशरफ कुरैशी, सुरेंद्र कटियार, अरविंद पाल, राहुल निषाद, अमीर अली, रामसिंह, महावीर यादव समेत 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस जीप से कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें