फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजी बधाई, घर-घर जन्मे कन्हाई

Sun, 06 Sep 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात कान्हा का प्राकट्य महोत्सव रोहिणी नक्षत्र में मनाया गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के साथ बधाई गीत ‘नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की...’ आदि गूंजने लगे। मंदिरों और घरों में घंटे-घड़ियाल की धूमधाम रही। प्राकट्य उत्सव पर जगह-जगह झांकियां भी सजाईं गईं।
विज्ञापन


कौशलपुरी स्थित श्रीसनातन धर्म मंदिर में कृष्ण कन्हैया की लीलाओं के साथ बाबा अमरनाथ की स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर में इस बार 42 झांकियां सजी हैं, जिसमें बाबा अमरनाथ की गुफा, रुक्मिणी हरण, बृज की लठमार होली व केदारनाथ के दर्शन वाली नई हैं। वहीं राधाकृष्ण की झांकी का सजीव चित्रण सरस्वती शिशु मंदिर के बालक-बालिकाओं ने किया।

श्रीसनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी में सुबह झांकियों का शुभारंभ गोल्डी मसाले के सुरेंद्र कुमार गुप्ता और जैन मार्बल्स के टीकमचंद सेठिया ने किया। देर रात आईजी जोन आशुतोष पांडे और व्यवसायी राजेश धवन ने श्रीकृष्ण का जन्म कराया। कमला नगर स्थित जेके मंदिर की साज-सज्जा देखने काबिल रही।
विज्ञापन


यहां पर दिल्ली-मुंबई से मंगाई गई आकर्षक झूमरों और लाइटोें में बिहारीजी की महिमा निराली लग रही थी। सिंहानिया ग्रुप की सुशीला सिंहानिया और अभिषेक सिंहानिया ने श्रीकृष्ण का प्राकट्य मनाया। कमला टावर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान का प्राकट्य शाम को 7 बजे हुआ।

उधर, सुधांशु जी आश्रम, अर्मापुर, राधाकृष्ण मंदिर जगन्नाथ गली, हजारी लाल मंदिर लाठी मोहाल, काली मठिया शास्त्री नगर, झूलेलाल मंदिर रामबाग, किदवई नगर राधामाधव मंदिर, गोकुल प्रसाद मंदिर मनीराम बगिया, श्री कृष्ण मंदिर एनटू रोड, गीता मंदिर बिरंहाना रोड, चंद्र नगर लाल बंगला आदि में भी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई।

मैनावती मार्ग स्थित इस्कान मंदिर में चांदी के 151 कलशों से कान्हा का अभिषेक देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एक बड़े पंडाल में सारेगामा मंडली की ओर से भजन गायन हुआ। मंदिर उपाध्यक्ष राधा रंजन ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें