फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफर्म टिकट और आरोग्य सेतु एप तभी कर सकेंगे ट्रेन से यात्रा, जरूरी जानकारी

Sun, 31 May 2020 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
एक जून से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे। स्टेशन परिसर में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड व कैंट साइड दोनों तरफ से सुरंग के रास्ते से होगा।
विज्ञापन


मगर निकासी सिर्फ सिटी साइड से होगी। सभी यात्रियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप्लीकेशन होना अनिवार्य है। स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रवेश द्वार पर सभी यात्रियों के लिए हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही टिकट काउंटर और प्लेटफार्म पर यात्री मास्क भी खरीद सकते हैं। प्लेटफार्म पर खाने के काउंटर भी खुले रहेंगे, मगर सिर्फ पैक आइटम ही मिलेगा।

90 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन
यात्रियों को अपनी गाड़ी के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा, ताकि उनकी समय पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। वृद्ध व दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर और कुली निशुल्क उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


जनरल डिब्बे में भी रिजर्व टिकट वाले
जनरल डिब्बे में रिजर्व टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे। एक सीट पर दो से अधिक यात्री नहीं बैठ सकते हैं। टीटीई को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। सैनिटाइजर भी साथ रखना होगा। टीटी सभी का टिकट ट्रेन के गेट पर चेक करेंगे।

रेलवे कर्मियों ने किया रिहर्सल
एक जून से 23 जोड़ी ट्रेनें चलनी हैं। इसके लिए शनिवार को स्टेशन निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय व अन्य अधिकारियों ने प्लेटफार्म पर रिहर्सल किया। वेटिंग रूम का भी निरीक्षण किया। हिमांशु शेखर उपाध्याय ने 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें