फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी-उत्तराखंड महिला विधायकों का सम्मेलन आज, सीएम करेंगे उद्घाटन…ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Wed, 08 Jan 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सम्मेलन में कुल 54 महिला विधायक होंगी। इसमें उत्तराखंड से छह बाकी उत्तर प्रदेश से हैं। इसमें से ज्यादातर विधायक मंगलवार की शाम कानपुर आ गईं। इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
संस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. शालिनी वेद भजन गाती हुईं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन जोन एक के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र की महिला विधायकों का सम्मेलन बुधवार को मंधना स्थित इटरनिटी होटल में होगा। सम्मेलन का शुभारंभ 11.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के अलावा समापन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

सम्मेलन में कुल 54 महिला विधायक होंगी। इसमें उत्तराखंड से छह बाकी उत्तर प्रदेश से हैं। इसमें से ज्यादातर विधायक मंगलवार की शाम यहां आ गईं। इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गई। इसमें महानगर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पहले दिन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर व जिलाधिकारी की टीम ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।

500 पुलिस कर्मियों की है तैनाती
आठ जनवरी के कार्यक्रम के लिए 10 पुलिस अधिकारी और 500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उत्तराखंड से इस आयोजन में आई सभी महिला विधायकों रेखा आर्या, सरिता आर्या, सविता कपूर, ममता राकेश, रेनू विष्ट, पार्वती दास भागीरथी, अनुपमा रावत, आशा नौटियाल, डॉ. कल्पना सैनी व माला राज्यलक्ष्मी शाह को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:15 बजे चॉपर से हवाई पट्टी पर सीएम योगी का आगमन
  • सुबह 11:20 बजे मंच पर सीएम व विधानसभाध्यक्ष का आगमन
  • सुबह 11:25 बजे बजे उत्तर प्रदेश विधानसभाध्यक्ष का उद्बोधन
  • सुबह 11:35 बजे उत्तराखंड विधानसभाध्यक्ष का उद्बोधन
  • सुबह 11:40 बजे सीएम करेेंगे सम्मेलन का उद्घाटन और उद्बोधन
  • दोपहर 12:00 बजे धन्यवाद प्रस्ताव
  • दोपहर 12:30 बजे गोष्ठी का प्रथम सत्र प्रारंभ
  • शाम 04:00 बजे समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आगमन
  • शाम 04:05 उत्तर प्रदेश विधानसभाध्यक्ष का उद्बोधन
  • शाम 04:25 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का उद्बोधन
  • शाम 05:30 बजे दर्शनीय स्थल का भ्रमण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें