कानपुर। अब मानकों की अनदेखी कर कोचिंग नहीं संचालित होंगी। उनकी समय समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी। अग्निशमन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और केस्को की टीम विशेष अभियान चलाए। यह निर्देश एडीएम सिटी आलोक कुमार ने कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था, सुरक्षा और नियम को लेकर हुई बैठक में जारी किए गए।
एडीएम सिटी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान अनिवार्य रूप से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें। आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक मजबूती को सुनिश्चित किया जाए। बिना वैध अनुमति या पंजीकरण के संचालित हो रहे कोचिंग के खिलाफ अभियान चलाएं, जिसको लेकर तीनों विभाग मिलकर कमेटी गठित करें। कोचिंग संचालकों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन 7607642442 बनाई गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, केस्को के अधिशाषी अभियंता, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नामित नोडल अधिकारी डॉ. श्याम मिश्रा ने हिस्सा लिया।