फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कंप्यूटर आधारित पढ़ाई, ई-लाइब्रेरी से मिलेंगे शोधपत्र

Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग (सीएएल) लैब और ई-लाइब्रेरी विकसित की जा रही है। इससे मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अवधारणाओं को डिजिटल और वर्चुअल माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय परिसर की कंप्यूटर लैब में उपलब्ध आठ कंप्यूटरों को सक्रिय कर सीएएल लैब शुरू की जाएगी। इसमें फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी समेत विभिन्न विषयों से जुड़े डिजिटल और इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी कंप्यूटर आधारित शिक्षण के साथ वर्चुअल माध्यम से विभिन्न व्यावहारिक अवधारणाओं को आसानी से समझ सकेंगे।
इससे पारंपरिक शिक्षण के साथ वैकल्पिक डिजिटल शिक्षण विधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना भी की जा रही है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और फैकल्टी को देश-विदेश की महत्वपूर्ण पुस्तकों, शोधपत्रों और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स की डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे छात्रों को नवीनतम चिकित्सा शोध और अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी के संचालन और विकास की जिम्मेदारी पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अमित को प्रभारी व डॉ. श्वेता को को-नोडल बनाया गया है। दोनों के समन्वय से ई-लाइब्रेरी को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि डिजिटल संसाधनों के बढ़ने से विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता और शोध कार्य को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें