पुखरायां। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा व डॉ. आशीष वाजपेयी ने गुरुवार को सीएचसी पुखरायां का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डा. अनूप सचान से आक्सीजन प्लंाट का कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा।
डॉ. एपी वर्मा ने गुरुवार को सीएचसी पुखरायां में कर्मचारी उपस्थित रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख देखे। जिसके बाद सीएचसी में बनाए जा रहे पीकू वार्ड के बारे में अधीक्षक से जानकारी ली।
प्रसव कक्ष, इमरजेंसी रूम, दवा वितरण कक्ष, एक्सरे कक्ष, ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रीती, फार्मासिस्ट जेएन सचान, राजेश कुमार, संदीप सचान, सरोजनी कटियार, अजीत कुमार मौजूद रहे। (संवाद)