फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यमंत्री ने 44.53 लाख के आठ विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Fri, 27 Sep 2024 06:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कुपोषण से बचने के लिए जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र में 44.53 लाख रुपये से करवाए गए आठ विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य और तन्दुरुस्ती को बनाए रखने के लिए पोषण महत्वपूर्ण है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समय समय पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम कराता रहता है। जिससे लोग पोषण के संबंध में जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमें बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करतीं हैं। जो एनीमिया, दृष्टि, वृद्धि, ऊपरी आहार, पोषण आदि की जानकारी भी देती हैं।
उन्होंने मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संगीनी, सहायिकाओं को पोषण को लेकर संकल्प भी कराया। इसके बाद उन्होंने इंजुआ रामपुर में 531636 रुपये से कराए गए नाली, सीसी सड़क के मरम्मत, सलेमपुर में 844346 रुपये से इंटर लॉकिंग, सनिहापुर में 358000 रुपये से इंटरलॉकिंग, कुड़ावल में 832362 रुपये से इंटर लॉकिंग, सिठमरा में 545330 रुपये से इंटरलॉकिंग, खुदनापुर में 224000 रुपये से इंटर लॉकिंग, मामुरीपुर में 617734 रुपये इंटर लॉकिंग व ब्लॉक परिसर में पांच लाख रुपये से रैंप, कैंटीन, नाली व पार्क का जीर्णोद्धार आदि विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रूबी द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, सीडीओपीओ रामेश्वर पाल, समर बहादुर, योगेंद्र कुमार मिश्रा, पुष्पा सचान डॉ. अनुपम सिंह, रकेश तिवारी, मोहित द्विवेदी, बलराम पाल, विनोद कुशवाहा, संतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें