फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनटीसी की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा सीपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

स्वदेशी कॉटन मिल प्रबंधन की ओर से आनंदपुरी स्थित स्कूल प्रबंधक पर नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन (एनटीसी) की जमीन पर कब्जे करने का आरोप लगाकर 31 मार्च को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है।

मिल प्रभारी शिवजी ओमर ने बताया कि स्वदेशी कॉटन मिल्स जूही की संपत्तियों का स्वामी नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन लिमिटेड है। मिल की संपत्तियों की सुरक्षा में लगे गार्ड ने छह मार्च को बताया कि प्लॉट नंबर 294 पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह प्लाॅट 1978 से मिल के कब्जे में हैं। आरोप है कि प्लॉट की ओर गेट लगाकर और दीवार बनाकर कब्जा करने की कोशिश शुरू की गई। स्कूल प्रबंधन से गेट हटाने और थाना प्रभारी जूही को पत्र लिखा गया। इसके बाद भी 24 मार्च को जमीन पर रैंप बना दिया।
विज्ञापन


29 मार्च की रात को चबूतरा बना दिया। 29 दिसंबर 2024 को वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था। इस संबंध में एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने एक महीने पहले मिल के अफसरों को बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें