फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोरोना रोगी के इलाज में लापरवाही की सीएम पोर्टल पर शिकायत

Mon, 08 Jun 2020 02:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम पोर्टल पर शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल में कोरोना रोगी के इलाज में लापरवाही की सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। इसमें इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। शासन ने इस मामले में जीएसवीएम मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


रविवार को इसकी जांच प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिचा गिरि ने की। प्राचार्य जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। हलीम कंपाउंड चमनगंज की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की कोरोना से  मौत हो गई थी। रोगी को 28 मई को गंभीर हालत में निजी अस्पताल से हैलट शिफ्ट किया गया था।

2 जून को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्हें किडनी और सांस की भी समस्या रही है। यह बताया जा रहा है कि निजी लैब से महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। बाद में उनकी कोविड लैब से रिपोर्ट निगेटिव आई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत जांच रिपोर्ट देने के आरोप लगाया है। डाक्टरों का कहना है कि महिला को सांस की बीमारी थी और बहुत गंभीर हालत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें