फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी आख्या लगा कराया शिकायत का निस्तारण, ग्राम सचिव निलंबित

Thu, 08 Aug 2024 04:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद के कुर्सी भीतरगांव में खराब हैंडपंप की संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत का ग्राम विकास अधिकारी ने फर्जी आख्या लगा निस्तारण करा दिया। दोबारा शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तब खुलासा हुआ। डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुर्सी भीतरगांव निवासी राकेश कुमार ने शिकायत की थी कि घर के पास हैंडपंप लगा है। करीब 1 वर्ष से हैंडपप खराब है। पूर्व मेंं शिकायत की थी तो ग्राम विकास अधिकारी ने फर्जी आख्या देकर निस्तारण करा दिया। इसपर डीएम ने शिकायत और निस्तारण आख्या की जांच एसडीएम रसूलाबाद नीलिमा यादव से कराई। इसमें खुलासा हुआ कि राकेश कुमार के घर के पास लगा हैंडपंप खराब है।
ग्राम विकास अधिकारी ने शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न कर भ्रामक आख्या दी है। पदेन दायित्व में लापरवाही व गलत आख्या देने पर डीएम के निर्देश पर डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी धीरज कुमार को निलंबित कर दिया। डीडीओ ने बताया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट देने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। बीडीओ डेरापुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें