फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ परिवाद दर्ज, दिल्ली हिंसा पर दिया था बयान

Sat, 29 Feb 2020 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण देने पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर चित्ररापू के खिलाफ अधिवक्ता विजय बख्शी ने महानगर मजिस्ट्रेट सप्तम की अदालत में परिवाद दर्ज कराया है। मामले में 20 मार्च को बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


अभिनेत्री को राष्ट्रद्रोह की धाराओं में तलब करने की मांग करते हुए परिवाद पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली के शाहीन बाग में अभिनेत्री ने केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ लोगों में नफरत का जहर फैलाया।

अभिनेत्री अपने भाषण से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के जरिये नागरिकता छीने जाने की बात कहकर लोगों को भड़का रही थीं। इसके चलते 23 से 25 फरवरी के बीच दिल्ली में दंगे हुए, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें