फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 13 साल पहले मर चुके व्यक्ति के नाम से कर दी आईजीआरएस पर शिकायत

Fri, 05 Sep 2025 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच शुरू हुई तो पता चला कि शिकायतकर्ता की 13 साल पहले मौत हो चुकी है। अब प्रशासन मृत व्यक्ति के नाम से शिकायत करने वाले की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन


बहादुरपुर पचार गांव के दुलारे के नाम से नौ अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया कि गाटा संख्या 278 के रकबे सात बीघा जमीन में से दो बीघा भूमि वर्ष 2004 में बहादुरपुर निवासी रामसनेही को बेची थी। आरोप है कि रामसनेही ने खरीद समझौते के विपरीत पूरी सात बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इसकी जांच शुरू की गई। लेखपाल गांव में दुलारे के घर पहुंचे तो ताला डला था।
आसपास पता किया तो लोगों ने दुलारे की मौत कई साल पहले होने की बात कही। दुलारे के बेटे नाहर सिंह ने फोन पर बताया कि पिता की मौत 13 साल पहले हो चुकी है। वह परिवार के साथ अलीगढ़ में रहता है। उसने या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने शिकायत नहीं की है। राजस्व निरीक्षक रामगोपाल बताया कि मृतक के नाम से किसी दूसरे व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें