फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस व पेट्रोल-डीजल की किल्लत से आमजन परेशान : जिलाध्यक्ष

Sun, 29 Mar 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। देश में बढ़ती महंगाई से गरीब की कमर टूट रही है। इधर गैस व डीजल-पेट्रोल की किल्लत से लोग लाइन लगाने का मजबूर हैं। यह बात कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने रविवार को कमालपुर में ध्वज वंदन कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

यहां उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसकी वजह से आज आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो कह रहे थे कि अच्छे दिन आने वाले है आज वही लोग गैस सिलिंडर की लाइन में खड़े है। सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
पीसीसी सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि हाल में सरकारी की ओर से किए गए फैसलों से भी आम जनता को कोई खास राहत नहीं मिल रही है। योगी जी कह रहे हैं कि घर पर सिलिंडर पहुंचेगा। इधर गैस एजेंसी में कतार लगी है। यदि गैस एजेंसी से घरों में सिलिंडर भेजा जाए तो एजेंसी पर कतार लगाने की जरूरत न पड़े। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय गीत गाया गया। यहां पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह भदौरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी रमन मिश्र, विवेक पांडेय, महेश तिवारी, प्रदीप पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें