फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमेटी करेगी केपीएस और रुद्रा अस्पताल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केपीएस और रुद्रा अस्पताल में इलाज में लापरवाही मामले में जांच कमेटी का गठन स्वास्थ्य विभाग ने किया है। दोनों ही अस्पतालों में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया था।
विज्ञापन


कल्याणपुर स्थित रुद्रा अस्पताल में इलाज के दौरान रोगी की मौत हो जाने के बाद परिजनों और अस्पताल संचालकों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को अस्पताल बंद कराना पड़ा। चकेरी स्थित केपीएस अस्पताल में भी परिजनों ने आईसीयू में भर्ती रोगी की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।

जांच में केपीएस अस्पताल का आईसीयू अवैध मिला जिसे सील कर दिया गया। जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने कमेटी का गठन किया है। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें