फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समिति परिसर बना दलदल, खाद लेने में किसानों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में गुरुवार को हुई बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दीं। पूरे दिन बारिश के चलते समिति परिसर दलदल बन गया। इससे खाद लेने पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी जरूरत के अनरूप खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार खाद का वितरण गुरूवार को बारिश के बीच भी किया गया। उन्होंने कहा कीचड़ की बड़ी समस्या है। खाद को ट्रक से समिति तक पहुंचाने के लिए प्रति बोरी दस रुपये पल्लेदारी लग जाती है। गुरुवार को पूरे दिन बारिश होती रही। जिससे कीचड़ और बढ़ गया। परिसर में भरे कीचड़ के कारण किसानों को खाद की बोरी बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई। कई किसान सिर पर बोरी रखकर मुख्य मार्ग तक पहुंचे, वहीं महिलाओं को एक-दूसरे की मदद से खाद समित से बाहर निकालनी पड़ी। किसानों ने यह भी कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, पिछले दस सालों से हर बारिश में समिति परिसर कीचड़ से भर जाता है, लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। किसानों ने संबंधित विभाग और प्रशासन समिति परिसर की स्थिति को सुधारे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें