कानपुर। उर्सला अस्पताल में इंटर्नशिप के नाम पर पैसे लेने के आरोप का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो फर्जी आईडी से शेयर किया गया है लेकिन उसकी जांच जरूरी है। इसे लेकर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी पाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेंगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट पर इंटर्नशिप के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया गया है।