हरदोई जिले में प्रेमिका की मौत के बाद से अवसाद में चल रहे इब्राहिमपुर निवासी युवक ने बुधवार शाम तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी उमाशंकर (35) पुत्र गिरजाशंकर बचपन से गांव निवासी देवेंद्र कुमारी पत्नी सुरेश प्रताप सिंह के पास रहता था। बुधवार की शाम को उमाशंकर ने घर के एक कमरे में तमंचे से सीने में गोली मार ली।
आवाज सुनकर देवेंद्र कुमारी व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर थे, लेकिन इसी बीच उसकी मौत को गई। सूचना मिलने के बाद गंज जलालाबाद चौकी इंचार्ज माबूद रजा मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।