फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएम की फोटो लगा भोजपुरी लोक गायिका पर की टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फेसबुक पर जिलाधिकारी की फोटो लगाकर उनके नाम का फर्जी अकाउंट बना भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम ब्रांच ने कलेक्ट्रेट के विशेष कार्याधिकारी आनंद कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फेसबुक के एक अकाउंट से लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर टिप्पणी की गई थी। उस अकाउंट में कानपुर डीएम की फोटो व अन्य विवरण थे। विशेष कार्याधिकारी ने सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ भावनाएं भड़काने और डीएम की छवि धूमिल करने का आरोप लगा तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र यादव ने बताया की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें