रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बहुत जल्द गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाला 20 रुपये का नया नोट भी जारी करेगा। महात्मा गांधी-2005 सीरीज के इस नोट के दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर नहीं होंगे, नंबर छोटे से बड़े क्रम में लिखे होंगे। इसके अलावा नए नोट पर वर्ष 2016 भी अंकित होगा। अन्य सुरक्षा फीचर पुराने नोट जैसे होंगे। पुराने नोट भी चलन में बने रहेंगे।