बांदा से ड्यूटी पर आ रही महिला कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। महिला सिपाही की ड्यूटी शुक्रवार को फतेहपुर में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली में लगाई गई थी।
जानकारी के मुताबिक बांदा के महिला थाना में तैनात रही सहायक उपनिरिक्षक शांति देवी (47) शादीपुर नाका के पास मालगाड़ी से टकराने पर छिटककर दूर जाकर गिरी। तकरीबन सुबह 9 बजे वह रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के पति को जानकारी दी। शांति देवी कानपुर देहात में अकबरपुर निवासी कामता प्रसाद की पत्नी थी।