फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कर्नल का बेटा नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी जो करेगी देश सेवा

Sat, 13 Jun 2020 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
माता पिता और बहन के साथ नीली जैकेट में अनुभव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के आदर्श विहार देहली सुजानपुर में रहने वाले कर्नल एसएस यादव का बेटा अनुभव भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बना है। शनिवार को उनकी पासिंग आउट परेड हुई। इस परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है जो देश की सेवा करेगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस परिवार में तीनों सदस्य अलग-अलग सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अनुभव के बाबा जेएस यादव भारतीय वायुसेना से वारंट अफसर पद से सेवानिवृत्त हैं। कर्नल यादव ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया के बमहौरी गांव के रहने वाले हैं।

पिछले 25 साल से कानपुर में रह रहे हैं। बताया कि अनुभव की सारी पढ़ाई अलग-अलग शहरों के आर्मी पब्लिक स्कूल में हुई है। 2013 में 10वीं और 2015 में 12वीं करने के बाद गाजियाबाद के कृष्णा इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से 2019 में बीटेक किया।
विज्ञापन


यहीं पर भारतीय नौसेना के अफसरों ने टैलेंट सर्च कार्यक्रम किया तो यूनिवर्सिटी इंट्री स्कीम के तहत उसका चयन हुआ। इसके बाद नेवल एकेडमी से एक साल की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को सब लेफ्टिनेंट बना है। कोरोना के कारण परिवार वाले परेड में शामिल न हो सके। अनुभव की मां पारुल यादव शिक्षिका हैं। छोटी बहन अनुष्का 12वीं में है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें