फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर महाविद्यालय के शिक्षक व प्राचार्य शिक्षा के प्रति करें जागरूक : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में बीते कई सालों से छात्र संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। इससे अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता दिखाई दे रही है। हाल ही में राजभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने इस मामले पर चिंता जताते हुए महाविद्यालयों को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि महाविद्यालय पारंपरिक प्रचार तक सीमित न रहें बल्कि गांव-गांव जाकर छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करें। इस पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों व शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों के आसपास के गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत शिक्षक और कर्मचारी छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, रोजगार के अवसरों और उच्च शिक्षा के लाभ के बारे में जानकारी देंगे। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को इस अभियान की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। विवि प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल छात्र संख्या में वृद्धि होगी बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर भी मिलेगा। हालांकि कई महाविद्यालय पहले भी ग्रामीण छात्रों के लिए कैंपस भ्रमण और जानकारी सत्र आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें