फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में कालेज प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

Thu, 31 Oct 2019 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक और मैरिज हॉल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह मैरिज हॉल की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर से शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कार के गेट से खून का रिसाव हो रहा था। गोली सीने में बाईं ओर लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बड़े भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ब्राह्मण टोला निवासी यशवंत सिंह रिटायर्ड कोआपरेटिव सचिव हैं। इनके दो बेटे नागेंद्र व योगेंद्र सिंह उर्फ बउवा (28) हैं।
विज्ञापन


योगेंद्र थरियांव थाने के घूरी गांव स्थित ठाकुर रामऔतार सिंह डिग्री कालेज के प्रबंधक थे। खागा नौबस्ता रोड पर उनका मैरिज हॉल भी है। नागेंद्र सिंह घूरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। 

योगेंद्र अक्सर मैरिज हॉल में रुक जाते थे। वह मंगलवार की रात घर नहीं पहुंचे थे। रोजमर्रा की आदत होने के कारण घरवालों ने भी खोजबीन नहीं की।

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मैरिज हॉल के गेटमैन मेवालाल पहुंचे। उनकी लग्जरी कार पार्किंग में खड़ी थी। ड्राइविंग सीट का गेट खुला था। कार की पिछली सीट पर योगेंद्र का शव पड़ा देख मेवालाल चौंके। तमंचा भी पास में पड़ा था। 

पुलिस ने कार के अंदर से बीयर की भरी केन, दो खाली केन, दो बोतल पानी, एक नमकीन व चिप्स का पैकेट, एक-एक कांच के गिलास बरामद किए हैं।

बड़े भाई नागेंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल परशुराम ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें