फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल और गुर्दा खराब कर रही ठंड, आठ मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गलन भरी ठंड दिल और गुर्दा दोनों खराब कर रही है। हाई ब्लड प्रेशर से दिल के साथ गुर्दा खराब हो रहा है। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के गुर्दा रोग विभाग में कार्डियो-रीनल सिंड्रोम (सीआरएस) के रोगी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दवाओं से नियंत्रित गुर्दा रोग अनियंत्रित हो गया है। रोगियों की डायलिसिस करनी पड़ रही है। ब्रेन स्ट्रोक के 12 रोगियों में नौ के मस्तिष्क की नसें फट गईं। कार्डियोलॉजी में छह और हैलट में दो रोगी ब्रॉट डेड आए।
विज्ञापन

एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट की ओपीडी में शनिवार को 816 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। गंभीर हालत में 32 रोगियों को भर्ती किया गया। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 70 रोगी आए। छह रोगियों ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में आए रोगियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकला।
इसी तरह, रात नौ बजे तक हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 12 रोगी गंभीर हालत में भर्ती किए गए। इनमें नौ रोगियों की मस्तिष्क की नसें ब्लड प्रेशर बढ़ा होने के कारण फट गईं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इस बार ब्रेन हेमरेज के रोगी अधिक आ रहे हैं। ज्यादातर में मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर मिल रहा है। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज गुलाटी ने बताया कि कार्डियो-रीनल सिंड्रोम के रोगी बढ़ गए हैं। गुर्दे की खराबी का असर हृदय पर पड़ता है। हृदय की खराबी का असर गुर्दे पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करें
- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज नियंत्रित रखें।
- खानपान पर नियंत्रण रखें, तली-भुनी चीजें न खाएं।
- गुर्दा रोगी स्वाइन फ्लू, निमोनिया की वैक्सीन लगवा लें।
- दवा से बीपी नियंत्रित न हो रहा हो तो तुरंत खुराक बदलें।
- गर्म कमरे से अचानक ठंड में बाहर न आएं।
- पुराने रोगी रात को ठंड में बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें