फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने कपाये हाड़

Tue, 06 Dec 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सैंट्रल यूपी में सीजन की पहली कड़ाके की सर्दी ने सबके हाड़ कपा दिए। कोहरे के बाद अब गलन ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दी है। कानपुर में सर्दी ने रिकार्ड तोड़े हैं। अधिकतम पारा 16.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगे भी ऐसे ही रहेगा पारा। कोहरे की वजह से सड़क पर निकलना मुश्किल। दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। 
विज्ञापन


वहीं कायमगंज में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से शीतलहर चलने के बाद लोगों को दिन भर धूप देखने को नहीं मिली। शीतलहर चलने से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई।

पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीददारी करते नजर आए। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी हो गया है। ठंड से बचने के लिये जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आये। सैंट्रल यूपी के सभी जिलों में समान रूप से बढ़ती ठंड का असर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें