फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से मानसिक बीमार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। शनिवार की रात मानसिक बीमार रूप से एक युवक हवासपुर सीएचसी के बाहर सर्दी से कांप रहा था। डॉक्टर की नजर पड़ने के बाद उसका उपचार किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संदलपुर की हवासपुर सीएचसी अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पांच दिन पहले पुलिस ने एक मानसिक बीमार युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया था। आराम मिलने पर युवक बिना बताए चला गया था। शनिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचा। उन्होंने बताया कि ठंड से कांप रहा था। उसे उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद अचानक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि युवक की उम्र करीब 40 साल है। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधीक्षक डॉ. मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें