फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आचार संहिता से परिवहन मेले पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आरटीओ कार्यालय में छापे और कार्रवाई के बाद वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए प्रस्तावित परिवहन मेले पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में आचार संहिता लागू होने से 23 अक्तूबर को प्रस्तावित मेला निरस्त कर दिया गया है। अब नवंबर में भी शासन के अग्रिम आदेश के बाद ही आयोजन हो सकेगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने मंडल मुख्यालय स्थित आरटीओ कार्यालय में हर महीने के चौथे शुक्रवार को परिवहन मेला लगाने की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य वाहन स्वामियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ परिवहन संबंधी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था। इससे लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों से व्यक्तिगत संपर्क कर वसूली की जानी थी। आरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह ने बताया कि मेला प्रदेश के सभी जिलों में लगाया जाना था लेकिन कई जिलों में चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने से इस माह आयोजन निरस्त कर दिया गया है। अगले महीने शासन के निर्देश पर मेला लगाया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें